किच्छा: उत्तराखंड के किच्छा में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शादी से लौट रही एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दुल्हन की मां समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। किच्छा निवासी जगदीश अग्रवाल का परिवार गदपुर में अपनी बेटी की शादी करने गया था। सोमवार रात को शादी के बाद आज सुबह लड़की का भाई, मां, ताई, पड़नानी और पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला कार से वापस किच्छा लौट रहे थे। इस दौरान आदित्य चौक के पास राहगीर को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खड्डे में जा गिरी। खड्डे में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान वहां मॉर्निंग वॉक कर रहे एफसीआई के प्रबंधक चरण सिंह उम्र 40 भी कार की चपेट में आ गए जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
हादसे के बाद पुलिस और राहगीरों ने किसी तरह कार के अंदर से लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब चरण सिंह के साथ ही कुसुमलता आयु 55 वर्ष पत्नी ज्योति प्रकाश शर्मा निवासी पुरानी गल्ला मंडी किच्छा और मंजू आयु 62 पत्नी जगदीश निवासी बसंत गार्डन किच्छा की मौत हो चुकी थी। जबकि निर्मला देवी पत्नी सुरेंद्र गोयल व लड़की का भाई रॉकी, अनिता पत्नी मदन गोपाल घायल हो गए। घायलों को रुद्रपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि हादसा घर से करीब 100 मीटर दूर ही हुआ। रॉकी अपनी पड़नानी को किच्छा में ही उनके घर छोड़कर तब वापस लौटकर अपने घर आने वाला था। वह उन्हें छोड़ने अपने घर से कुछ दूर ही निकला था कि हादसा हो गया।

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, क्लेमेंटाउन क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुँची ANTF व डाक्टरों की सयुक्त टीमें, 100 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, हुड़दंग करने वाले 5 व्यक्तियोँ को किया गिरफ्तार