देहरादून: उत्तराखंड की कमान सम्भालने के बाद से तीरथ सिंह रावत द्वारा पुराने फैसलों को पलटने का सिलसिला शुरू हो गया। कमान संभालने के बाद सबसे पहले तीरथ सिंह रावत ने कुंभ में लोगों को नहीं रोके जाने के निर्देश जारी किए। उसके बाद अब कुंभ में कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाने के निर्णय को भी पटल दिया। इतना ही नहीं त्रिवेंद्र सरकार ने कुंभ में स्पेशल बसें संचालित नहीं करने का फरमान सुनाया था। तीरथ ने उसे भी पलट दिया।
फैसलों को पलटने का ये सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। उसके संकेत खुद नए सीएम तीरथ सिंह रावत ने दिए हैं। दरअसल, गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के दौरान तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्रद सिंह रावत ने सत्र के दौरान गैरसैंण को तीसरी कमिश्नरी बनाने का ऐलान किया था, जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है। खासकर उन जिलों के लोगों में, जिन जिलों को इस कमिश्नरी में शामिल किया गया है। इसको लेकर अब सीएम तीरथ सिंह रावत ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने ऐसे संकेत दिए हैं कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा पर सीएम तीरथ सिंह रावत पुनर्विचार कर सकते हैं। गैरसैंण कमिश्नरी घोषित किए जाने को लेकर लोगों से चर्चा के बाद फैसला बदलने पर विचार किया जा सकता है। मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि गैरसैंण कमिश्नरी की घोषणा पर विचार किया जाएगा। अल्मोड़ा के भाजपा नेताओं में भी गैरसैंण कमिश्नरी को लेकर भारी गुस्सा है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड पर पुनर्विचार के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंडा समाज के साथ ही चारधाम के हक-हकूकधारियों की जल्द ही बैठक बुलाकर उनकी भावनाओं को जाना जाएगा। दूरी न बनाते हुए उनकी बात सुनी जाएगी और फिर आगे निर्णय लिया जाएगा।

More Stories
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू
इस यात्रा वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के चार धाम आने की उम्मीद, पंजीकरण संख्या 6 लाख से पहुंची पर, श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी: हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया