देहरादून । उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है, जी हां अटल उत्कृष्ट विद्यालय के लिए चयनित हुए अब तक 189 स्कूलों के नाम से पहले “अटल उत्कृष्ट” जोड़े जाने को लेकर शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आदेश जारी किए है। उत्तराखंड के जिन स्कूल में इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई होनी है,उन स्कूलों के लिए ये आदेश जारी किया गया है। हर ब्लाक में दो विद्यालय इसके तहत चिन्हित किए गए हैं। उनके नाम के आगे अटल उत्कृष्ट जोड़ा जाएगा। यानी कि उत्तराखंड के हर ब्लॉक में अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर दो अटल उत्कृष्ट खुलेंगे । विद्यालयों को खोले जाने की आदेश पहले हो गए हैं और विद्यालय चयनित भी हो गए हैं । लेकिन अब स्कूलों के शुरू में अटल उत्कृष्ट जोड़ने का आदेश जारी किया गया है।

More Stories
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, यात्रा व्यवस्थाओं के प्रति श्रद्धालुओं में दिखाई दे रहा है संतुष्टि का भाव
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर, युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित, महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ