हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रानीपुर झाल के पास एक आई ट्वेंटी कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी।
बता दे कि इस हादसे के वक्त कार में 5 लोग सवार थे जिनमे से एक व्यक्ति ने कूदकर अपनी जान बचा ली लेकिन कार सवार चार लोगों की मौत हो गई दुःखद
दर्दनाक हादसे में मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
ज्वालापुर के बाबर मोहल्ले की रहने वाला एक परिवार कार में सवार होकर कलियर से हरिद्वार आ रहा था। शाम लगभग 7 बजे घर के काफ़ी पास आ जाने पर उनकी कार जटवाड़ा पुल के पास अनियंत्रित होकर गंग नहर में समा गई। कार में सवार 40 वर्षीय गुलशेर ने बाहर निकल कर अपनी जान बचा बचाई,
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अंधेरा होने की कारण रेस्कयू ऑपरेशन में काफ़ी दिक्कते आईं। देर रात कार को ढूंढकर क्रेन से बाहर निकाल गया और कार में सवार सभी को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। एक परिवार के चार लोगों की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा